जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
नवनिर्वाचित विधायक को कार्यकर्ताओं ने लड्डुओं से तौला

जबलपुर दर्पण। बरगी विधानसभा से भारी मतों से जीते भारतीय जनता पार्टी के विधायक नीरज सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, भेड़ाघाट बायपास के पास अरविंद पटेल के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत रैली निकाली गई, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक नीरज सिंह को एक बड़े से तराजू में बैठाकर उनका तौल लड्डुओं से किया गया, इसके बाद एक विशाल रैली बरगी विधानसभा क्षेत्र से होते हुए गुजरी, इस मौके पर अरविंद पटेल, आशीष पटेल जिला उपाध्यक्ष, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धीरज पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष वरिष्ठ नेता शिव पटेल एवं समस्त भारतीय जनता पार्टी बरगी विधानसभा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।



