कृषि शिक्षा के साथ खेलकूद, शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु सर्वाेत्तम- डॉ. धीरेन्द्र खरे
![](https://jabalpurdarpan.in/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220804-WA0049.jpg)
जबलपुर दर्पण। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन की सद्प्रेरणा व अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेंद्र खरे के मुख्य आतिथ्य में विश्वविद्यालय में संचालित नाहेप परियोजना अन्तर्गत अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा तीन दिवसीय कौशल मेमोरियल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुख्यअतिथि अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे ने बताया कि खेलों का हमारे जीवन में अति महत्व है, खेल शारीरिक, मानसिक विकास के लिये अतिउपयोगी हैं, साथ ही शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास व कौशल उन्नयन में महती भूमिका रहती है। खेलों के नये आयामों को जोड़ना जैसे, जनेकृविवि के इतिहास में प्रथम बार महिला कबड््डी टूर्नामेंट को जोड़ा है, जो छात्राओं हेतु अतिउत्साह उमंग से भरा है। अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. ए. के. सरावगी ने कहा कि खेलकूद के वातावरण से महाविद्यालय में विद्यार्थियों के शिक्षा के साथ मनोरंजन व कौशल उन्नयन होता है। खेलों के क्षेत्र में प्रतिभाओं का पता लगता है, एवं आगे बढ़ती है। कार्यक्रम में उद्घाटन के दौरान डॉ. ए. के. सरावगी, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. शेखर सिंह बघेल, डॉ. आशीष निगम, डॉ. धर्मेन्द्र नरवरिया, डॉ. प्रकाश नंद, श्री राजू चौहान, श्री यशवंत सिंह एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।