सिहोरा दर्पण
भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न

जबलपुर दर्पण सिहोरा कूम्ही सतधारा। सिहोरा तहसील के सबसे अधिक किसानों का संघर्ष करने वाला संघ, भारतीय किसान संघ माना जाता है। भारतीय किसान संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री भरत जी पटेल जबलपुर, भारती किसान संघ जिला अध्यक्ष जबलपुर मोहन तिवारी की उपस्थिति में बृजेंद्र पटेल को भारतीय किसान संघ सिहोरा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस कार्यक्रम में नंदकिशोर परोहा, धनंजय पटेल, सुरेश पटेल, आदि भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



