न.पा. अध्यक्ष संदिप घाटोडे हाथ में झाडु लेकर निकले मैदान में, फावडे से की नाली की सफाई।

पांढुरना जबलपुर दर्पण । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे, स्वच्छता अभियान को लेकर जहा बड़े बड़े अभियान चलाए जा रहे है, वही पांढुरना में भी स्वच्छता को लेकर निरंतर अभियान चलाया जा रहा है, उसके बावजूद भी नगर की जनता द्वारा कई इलाकों में गंदगी का ढेर नजर ही आ जाता है। जिसको लेकर निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जाने पर भी जनता स्वच्छता को नही समझ पा रही है, ऐसा ही गजब मामला शुक्रवार को देखने मिला दरअसल नगर के आम्बेडकर वार्ड में नपा द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें सड़क की सफाई, नाली की निकासी, किटनाशक का छिडकाव किया गया। जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष संदिपजी घाटोडे द्वारा सफाई कर्मचारीयों के साथ स्वयं हाथ में झाडु, फावडा लेकर स्वच्छता श्रमदान किया गया। जिससे की वार्ड वासियों में सफाई के प्रति जागरूकता आ सके। साथ ही वार्ड वासियों को अपने घर के आस-पास के परिसर में सफाई रखने, घर से निकलने वाले कचरे को कचरा गाडी में गिला सूखा पृथक-पृथक कर डालने, प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतू निवेदन किया गया। यह अभियान निरन्तर प्रत्येक वार्ड में चलाया जायेगा।
उक्त अभियान में नगरपालिका अध्यक्ष के इस प्रयास से समस्त सफाई मित्रों में उत्साह का माहौल बन गया है। उक्त अभियान में न.पा. अध्यक्ष संदिप घाटोडे वार्ड पार्षद सुरेश सुरजुसे, नगरपालिका के स्वा.उपनिरिक्षक रविन्द्र चौधरी, सफाई दरोगा एवं समस्त सफाई मित्र भी उपस्थित रहे।



