छिंदवाड़ा दर्पण

10 दिन की रिमांड पर मासूम बच्चों की मौत का आरोपी रंगनाथन

छिंदवाड़ा जबलपुर दर्पण । जहरीले कफ सिरप कांड के मुख्य आरोपी और श्रीसन फार्मा के डायरेक्टर रंगनाथन गोविन्दन को आज छिंदवाड़ा जिले के परासिया कोर्ट में भारी सुरक्षा के बीच पेश किया गया। एसआईटी (विशेष जांच दल) आरोपी को चेन्नई से नागपुर तक प्लेन से लाने के बाद, सुबह सड़क मार्ग से परासिया थाने लेकर पहुंची थी। थाने में काफी देर तक पूछताछ हुई और पीड़ित परिवारों ने भी शिकायतें दर्ज कराईं। लगभग पाँच घंटे बाद, शाम को, पुलिस आरोपी को एडीजे कोर्ट लेकर पहुंची।
​एडीजे शैलेन्द्र उइके की अदालत में ​कोर्ट ने सुनवाई के बाद रंगनाथन गोविन्दन को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर एसआईटी को सौंप दिया। रिमांड से पहले, आरोपी ने कोर्ट में खुद को निर्दोष बताते हुए यह दलील दी कि उनकी दवाइयाँ तीन प्रदेशों में सप्लाई होती हैं। उसने अपनी बीमारी का हवाला देते हुए राहत मांगी। कोर्ट द्वारा वकील के बारे में पूछे जाने पर, उसने चेन्नई से अपना वकील लाने की बात कही। अब एसआईटी रिमांड के दौरान कफ सिरप में जहरीले केमिकल के इस्तेमाल और इस पूरे कांड के षड्यंत्रकारियों के संबंध में गहराई से पूछताछ करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88