नर्सिंग कॉलेज में मनाया स्वामी विवेकानंद जी की जयंती

शिक्षकों सहित बच्चों ने किया सामुहिक सूर्य-नमस्कार
डिंडौरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के पहले नर्सिंग कॉलेज भारत इंस्टीट्यूट ऑफ नर्शिंग डिंडौरी मे पिछले दिनों 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान विवेकानंद जी की जीवनी की जानकारी भी दी गई।साथ ही योग करने के फायदे की जानकारी के साथ साथ बच्चों के साथ शिक्षकों ने सामुहिक सूर्य नमस्कार कर योग किए। जहां
विभिन्न प्रकार के योग सहित आसान कराया गया तथा आसान से होने वाले फायदे की जानकारी दी गई। कार्यक्रम मे उपस्थित भारत इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य सीमा बिसेन, प्रबंधक संतराम पंचेश्वर, शिक्षक सुप्रिया राय, नीलेश ठाकुर, योगेश पंचभाये, पूजा निकोसे, लीला कावरे, लक्ष्मी आंध्रवान, रश्मि सरैया, मीना जैन सहित बच्चों को योग कराते नरेश सिंह मार्को व अन्य लोग मौजूद रहे।



