जबलपुर दर्पण

यातायात थाना घेरकर किया प्रदर्शन बसों का आवागमन और भारी वाहनों के प्रवेश पर जताया विरोध

नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी, सचेतक अयोध्या तिवारी, पार्षद संतोष दुबे, पार्षद अख्तर अंसारी, पूर्व पार्षद पकंज पाण्डे एवं कांग्रेस नेता शिशिर नन्होरिया ने जानकारी देते हुये बताया है कि रसल चौक से पुराना बस स्टेंड, राईट टाउन, गेट नं.4, स्नहे नगर, लेेबर चौक से एम.आर.-4. अहिंसा चौक, विजय नगर एस.बी.आई. चौक से दीनदयाल तक बसों का आवागमन लगातार हो रहा है । इन क्षेत्रों में आधा सैकड़ा से भी ज्यादा कालोनियाॅं जिसमें  5 वार्ड के दयानंद सरस्वती वार्ड, सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड, कमला नेहरू वार्ड, स्वामी विवेकानंद एवं अग्रसेन वार्ड के लगभग एक लाख से ज्यादा आम नागरिक प्रभावित हो रहे हैं । इन्ही क्षेत्रों में दर्जनों स्कूल, कालेज एवं कोचिंग संचालित हो रही हैं जिसमें हजारों की संख्या में बच्चे इसी मार्ग से आवागमन करते हैं । वहीं यातायात पुलिस एक तरफ दो पहिया चालकों से तो कानून का हवाला देते हुये प्रतिदिन हर चौराहे पर यातायात एवं संबंधित थाने का पुलिस बल तो सख्त कार्यवाही करता हैं लेकिन इन कालोनियों के बीच से लगातार प्रतिदिन बसों का संचालन एवं भारी वाहनों का आवागमन को नजर अंदाज करता आ रहा है जिसका लगातार विरोध किया जा रहा है और आज यातायात थाने का सांकेतिक घेराव प्रदर्शन कर चेतावनी देते हुये कहा कि अगर जल्द बसों के उक्त क्षेत्रों से आवागमन पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो उग्र प्रदर्शन किया जायेगा एवं बसों को रास्ते पर रोका जायेगा । मौके पर प्रदर्शन के दौरान डी.एस.पी. ट्रेफिक शुक्ला जी द्वारा उपस्थित होकर ज्ञापन लिया गया वहीं नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा एवं पार्षद संतोष दुबे ने कहा कि आगा चौक से लेकर बल्देवबाग चौक तक छोटे-बड़े ट्रक स्थाई रूप से खड़े रहते हैं । मुख्य मार्ग होने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस का इस ओर ध्यान न देना एक पक्षीय कार्यवाही को दर्शाता है । पूर्व में इस मांग को लेकर पार्षद संतोष दुबे के नेतृत्व में आगा चौक मे धरना प्रदर्शन किया जा चुका है लेकिन इसके बाद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई । ज्ञापन में कहा गया कि बसों का आवागमन शास्त्री ब्रिज से छोटी लाईन फाटक, गढ़ा थाने होते हुये अंधमूक बाईपास चौराहे से सीधे पाटन बाईपास की सड़क से दीनदयाल चौराहे के बस टर्मिनल तक बसों का आवागमन हो सकता हैं लेकिन दूरी कम करने के चलते बस संचालकों द्वारा लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करते हुये बसों का संचालन कालोनियों के बीच से किया जा रहा जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा । आयोजित प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी, सचेतक अयोध्या तिवारी, पार्षद संतोष दुबे पंडा, पार्षद अख्तर अंसारी, पूर्व पार्षद पकंज पाण्डे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनुराग गढ़वाल, रिंकू तिवारी, सुरेन्द्र तिवारी, मनोज नामदेव, मनीष नायक, शिशिर नन्होरिया, शक्ति चौकसे, रम्बल विश्वकर्मा, सचिन बाजपेई, मिंटू पाण्डे, आशीष शुक्ला, रावेन्द्र चौहान, अभिषेक पाठक, अमित दुबे, भानू यादव, जय ठाकुर, अभिषेक सोनकर, कपिल भोजक, राज विश्वकर्मा, मोनू खंडेलवाल, आदर्श राजपूत, किक्की ठाकुर, अनुज ठाकुर, बंटी गुप्ता, आशीष सांवले, भज्जी पटेल, चन्ना राव, रोमिल सराफ, अंकुर गुप्ता, सूरज महावत, पवन चौकसे, विक्की श्रीवास्तव, निखिल रजक, भरत पटेल, संदीप सोनी, अमित विश्वकर्मा, लकी पटेल, काली यादव, नवल केसरवानी, पप्पू दुबे, शिवम यादव आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88