जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
उत्कृष्ट सेवाओं हेतु दिलीप सिंह सम्मानित

जबलपुर दर्पण। कोरोना काल में विद्यार्थियों को ऑनलाइन एवं मोहल्ला क्लास में नियमित पढ़ाने हेतु तथा उनका मार्गदर्शन करने हेतु तथा वैश्विक महामारी के दौर में उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु संस्कारधानी जबलपुर के प्रथम नागरिक परमश्रद्धेय जगत बहादुर सिंह “अन्नू भैया ” ने शिक्षक दिलीप सिंह ठाकुर का विजयादशमी के पर्व पर सम्मान किया।



