विधायक ने ली व्यापारियों की बैठक


मैहर। विधायक नारायण त्रिपाठी ने करोना महामारी की स्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए आज एकबार फिर प्रशासनिक तंत्र के साथ शहर के व्यापारी बंधुओ की बैठक ली। बैठक में विधायक ने तमाम व्यपारियो से अपील कर कहा कि अगर आप लोग चाहते है कि जल्द से जल्द शहर का लाक डाऊन खुले तो आप सभी सहयोग करे। उन्होंने कहा कि हम सभी अगर एक योजना के तहत 15 दिनों के लगभग समय तक शहर को प्रशासनिक गाइड लाइन में चला दे तो स्थितियां सामान्य हो सकती है। अगर हालात सामान्य नहीं होंगे तो लाक डाऊन ऐसे ही बढ़ता चला जाएगा जिसकी परेशानिया हम सभी को ही सहना पडेगा। इसलिए मेरा मानना है कि आवश्यक सेवाओ को छोड़कर केवल 15 दिनों तक का सहयोग आप सभी दे जिससे मैहर की स्थितियां महामारी को लेकर सामान्य हो और पूर्व की तरह शहर पूर्व की तरह संचालित हो सके। उन्होंने कहा की शहर की भीड़ भाड़ को देखते हुए शब्जी मंडी को शहर से बाहर हरनामपुर बाईपास में शिफ्ट किया जा रहा है अब आप सभी सहयोग करे जिससे हालात सामान्य हो। बैठक में मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के साथ एस डी एम् मैहर सुरेश अग्रवाल,तहसीलदार मानवेन्द्र सिंह,नगर निरीक्षक विद्याधर पाण्डेय व तमाम व्यापारी बंधू मौजूद रहे।



