बालाघाट दर्पण

सर्तकता और जागरूकता से करे कार्य: सीईओ जोशी

बालाघाट जबलपुर दर्पण । जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बालाघाट मुख्यालय में 5 नवंबर को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक मृणाल मीना के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यशाला में कोर बैंकिंग, जीएसटी, इन्कम टैक्स, टीडीएस सहित अन्य विषयों पर सर्वप्रथम नितिन दुबे टी.सी.एस. भोपाल द्वारा शाखा प्रबंधको, लिपिक एवं शाखा के डाटा ऑपरेटरों को कोर बैंकिंग में आ रही कठिनाईयों के समाधान को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई।इस दौरान शाखा प्रबंधको द्वारा कोर बैंकिंग में आ रही कठिनाईयों के संबंध में प्रश्न किया गया। जिस पर श्री दुबे ने बताया कि खाताधारको के केवायसी पूर्ण रूप से भरे यदि केवायसी पूर्ण नही की जाती है तो बैंकिंग कार्य में कठिनाईयां आना संभव है। ए.टी.एम. में आने वाली व्यवहारिक परेशानियो का निराकरण कैसे किया जाता है इस संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई। इसके अलावा खाताधारको के सीआईएफ, एफ.डी., आर.डी., सेविंग, करेंट खातों को किस प्रकार ऑपरेट किया जाना चाहिए इस संबंध में भी बारिकी से बताया गया। शाखा प्रबंधक मुख्य शाखा बालाघाट, परसवाड़ा, तिरोड़ी, कटंगी, साडरा, किरनापुर सहित अन्य शाखा प्रबंधको द्वारा टीडीएस, चैक और एसएमएस अलर्ट, पेन कार्ड को लेकर आ रही कठिनाईयों से अवगत कराया गया। जिस पर श्री दुबे ने इन विषयों को लेकर विस्तार से समाधान के संबंध में बताया।इस दौरान बैंक सीईओ पी. जोशी ने कहा कि सभी शाखा के कर्मचारियों को सर्तकता और जागरूकता के साथ सावधानीपूर्वक बैंकिंग कार्य करने की आवश्यकता है। किसी भी स्तर पर कोर बैंकिंग में यदि असावधानी बरती जाती है तो परिणाम नकारात्मक होता है। इसलिए आवश्यक है कि आरबीआई, नाबार्ड, अपेक्स बैंक, बैंक मुख्यालय के द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्य करें। श्री जोशी ने बैंकिंग कार्य अंतर्गत पैक्स कम्प्यूराईजेशन ईआरपी में बाउचर प्रविष्टिी, पोस्टींग, ई-पेक्स, धान उपार्जन, ऋण प्रविष्टि, ऋण वसूली, मध्यमकालीन ऋण वितरण और वसूली, उपार्जन अंतर्गत आधार लिंकिंग, डिमांड नोटिस तामिली, प्रोत्साहन राशि सहित अन्य विषयों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

जिला स्तरीय कार्यशाला में उपस्थित हुए रविन्द्र वैद्य सनदी लेखापाल बालाघाट द्वारा जी.एस.टी.,इन्कम टैक्स और टी.डी.एस. जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यक जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में शीर्ष स्तर से जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप जी.एस.टी, इन्कम टैक्स और टी.डी.एस. बैंक कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका में है जिसका पालन करना बैंककर्मीयों को निमयानुसार करना महत्वपूर्ण हो गया है। इस दौरान उपस्थित बैंक कर्मचारियों द्वारा प्रश्न भी किया गया जिस पर श्री वैद्य ने इसकी महत्ता और बैंक कार्य में इसकी भूमिका के संबंध में आवश्यक जानकारी से अवगत कराया गया। इस अवसर पर एम.एल. यादव, श्रीमती सीमा दुबे, श्री सतीश कोरी, आशीष मिश्रा, प्रकाश साहू, श्रीमती लता गौतम, जयकुमार नंदनवार, मुकेश ठाकरे, राजेश दुबे, ऋषि बिसेन, दिलीप रामटेके, अनिरूद्ध वागदे, दिपक देशमुख, सुनील राहंगडाले, ऋषि हरिनखेड़े, दीनदयाल ठाकरे, आर.आर. भूरे, मोरेश्वर फुण्डे, शाखाओ के डाटा ऑपरेटर एवं मुख्यालय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88