जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

समाज को सकारात्मक संदेश देने शुरू हुई लाड़ली लक्ष्मी योजना : राकेश सिंह

जबलपुर दर्पण। देश और प्रदेश में बेटियों का जन्म एक उत्सव का अवसर बनाने और बेटी का जन्म मंगलकारी होता है यह सकारात्मक संदेश देने कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई लाड़ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई थी और प्रसन्नता की बात है कि आज इससे बड़ी संख्या में बेटियो को लाभ मिला है, यह बात लोकसभा के मुख्य सचेतक सांसद श्री राकेश सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित लाड़ली लक्ष्मी सम्मेलन के अवसर पर मानस भवन में कही।

सांसद श्री सिंह ने सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा हमारे यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी देश मे कही भी किसी योजना पर बात करते है तो सबसे पहले माताओं, बहिनों और बेटियो के लिए योजनाओ पर बात करते है क्योंकि उनकी सोच है कि बेटियाँ पढ़े लिखे और बेटों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बराबरी से खड़ी हो सेना जैसे क्षेत्र में भी उनकी भागीदारी हो।लाड़ली लक्ष्मी सम्मेलन को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नरोलिया ने संबोधित करते हुए बताया कि महिला मोर्चा मप्र द्वारा मंडल स्तर में लाडली लक्ष्मी सम्मेलन, हितग्राही सम्मेलन, विधानसभा स्तर में मातृ शक्ति सम्मेलन करने का निर्णय लिया था और प्रसन्नता की बात है प्रदेश के 1070 मंडलो में से
1025 मंडलो में लाडली लक्ष्मी सम्मेलन प्रदेश में हो गए है और जबलपुर में तो आज जिला स्तर का वृहत सम्मेलन हुआ है। उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने सभी प्रदेशों की महिला मोर्चा की टीम को निर्देशित किया है कि भारत मे होने वाले जी 20 शिखर सम्मेलन के जनजागरण हेतु महिला मोर्चा कार्यक्रम आयोजित करेगा और घर घर जाकर बढ़ते भारत की तस्वीर लोगो को बताएगा।
कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश उपाध्यक्ष एवँ महिला मोर्चा प्रभारी सीमा सिंह ने भी संबोधित किया। महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती रूपा राव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में 500 से अधिक महिलाओं ने भागीदारी की।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जान अभियान परिषद उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार, पूर्व विधायक शरद जैन, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर,महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अश्वनी परांजपे, कांतिरावत मिश्रा, पूर्व महापौर स्वाति गोडबोले, सुषमा जैन, प्रीति बाजपेई, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, ग्रामीण अध्यक्ष अलका गर्ग उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88