छतरपुर जिले की पारेषण क्षमता में हुई बढ़ोत्तरी

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा 132 के.व्ही. केवी सबस्टेशन में 50 एमव्हीए क्षमता का एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफारमर को स्थापित कर जिले की पारेषण क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी की है। इस नये 50 एमव्हीए क्षमता के पावर ट्रांसफारमर उर्जीकृत होने से जहां 132 के.व्ही. केवी सबस्टेशन बड़ा मलहरा की स्थापित ट्रांसफारमेशन क्षमता बढ़कर 90 एमव्हीए की हो गई है, वहीं इस क्षमता वृध्दि के कारण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सतत् विद्युत उचित वोल्टेज स्तर पर प्राप्त हो सकेगी। इसके माध्यम से बड़ा मलहरा क्षेत्र के दरगवां, भगवां, बड़ा मलहरा एवं गुलकंज क्षेत्र के 141 गांवों के 4 एच टी कनेक्शन सहित 33600 से अधिक उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जाती है। अतिरिक्त नया ट्रांसफारमर सागर परीक्षण एवं संचार वृत्त के अंतर्गत टीकमगढ़ परीक्षण संभाग द्वारा स्थापित किया गया।


