ग्वारीघाट के शमशान घाट में स्वच्छता कर पुण्य लाभ कमाया

जबलपुर दर्पण। श्री नाना साहेब धर्माधिकारी फाउंडेशन के 100 वें जन्म शताब्दी पर स्वच्छता अभियान किया गया, जिसमें की लगभग 100 लोगों ने साफ सफाई में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। सुबह 7 बजे से 11 बजे तक फाउंडेशन के सदस्य सहित शहर के समाज सेवी शमशान घाट पहुंचे और पूरी मेहनत और लगन के साथ घाट के आसपास फैली गंदगी को हटाया। शमशान घाट में सफाई कर्मियों ने लोगों द्वारा फेंके गए कपड़े एवं अन्य सामग्री उठाकर एकत्रित कर डस्टबिन में जमा कर वहां की गंदगी साफ की, साथ ही घाट के आसपास का क्षेत्र एवं विसर्जन कुंड को भी साफ किया। इस दौरान उन्होंने खारीघाट एवं उमाघाट पहुंचे लोगों से घाट को स्वच्छ रखने की अपील भी की। इस अवसर पर डॉ.जितेंद्र जामदार, सुभाष रजक, कन्हैया रैकवार, विजय दहीबड़े, मदन ठाकरे, रविन्द्र ठाकरे, निर्मल गुप्ता, मनोज रजक, विनोद ठाकुर, राजुल कोष्टा, शंकर पटेल, राहुल इत्यादि लोग महास्वच्छता अभियान में मौजूद रहे।



