अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला मोर्चा की बहनों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

जबलपुर दर्पण। अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला मोर्चा संगठन की बहनों ने 15 अगस्त पर 75 वा स्वतंत्रता दिवस अखिल भारतीय महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती सरला चौबे के मार्गदर्शन में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संगठन की समस्त बहनों ने एकत्रित होकर गुना नगर के शास्त्री पार्क में झंडा वंदन कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया साथ ही झंडा वंदन के दौरान राष्ट्रगीत गाया गया और कुछ बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण बहनों को सम्मानित किया गया जिन्होंने कोरोना काल के समय कोवेट पेशेंट को सहयोग किया था उनको सम्मानित किया गया जिनमें मोहिनी भार्गव, सुनीता शर्मा, और रमा शर्मा जी को श्रीफल और सॉल देकर सरला चौबे द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम के दौरान उन वीर जवानों को याद किया जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया कार्यक्रम के दौरान ममता शर्मा, राधा भार्गव सुनीता शर्मा मोहिनी भार्गव सुनीता शर्मा स्वीटी शर्मा रमा शर्मा प्रभा दुबे पूजा शर्मा मोनिका द्विवेदी आदि बहने शामिल थे कार्यक्रम के अंत में ममता शर्मा ने आभार व्यक्त किया।



