जबलपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विगत दिवस लोकसभा की पहली सूची में जबलपुर लोकसभा से उम्मीदवाद घोषित होने पर भाजपा प्रदेश मंत्री आशीष दुबे का भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू के नेतृत्व में भाजपा संभागीय कार्यालय में भव्य स्वागत किया!
इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे ने कटंगी से भव्य रैली के माध्यम से दीनदयाल चौक जाकर भाजपा के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके आशीर्वाद लिया एवं कार्यकर्ताओं ने रास्ते भर भव्य स्वागत आतिशबाजी एवं मिष्ठान्न वितरण के माध्यम से हर्ष व्यक्त किया!! भाजपा संभागीय कार्यालय में भव्य स्वागत और आगवानी के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री आशीष दुबे ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सुशासन और जनसेवा का मंत्र लेकर देश के हर तबके के लिए कार्य कर रहे हैं एवं हमारा सभी का लक्ष्य अधिक से अधिक मतों से जीतकर आदरणीय प्रधानमंत्री जी को अपना समर्थन देना है।
महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि एक कार्यकर्ता का उचित सम्मान और मूल्यांकन करके भाजपा ने श्री आशीष दुबे के रूप में जबलपुर लोकसभा को एक सर्वप्रिय, जनप्रिय, योग्य और मजबूत प्रत्याशी घोषित किया है!हम अपने संगठन को विश्वास दिलाते हैं कि जबलपुर लोकसभा से ऐतिहासिक और रिकार्ड मतों के साथ मोदी जी को मजबूत करने का कार्य करेंगे
आशीष दुबे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरे 365 दिन सक्रिय रहता है और लोगों के बीच सुख दुख में खड़ा रहता है और निरंतर चुनावों के दौरान भी अपनी भूमिका का निर्वहन करना बहुत अच्छे से जानता है इसका साक्षात उदाहरण विगत विधानसभा चुनावों में देखा जा सकता है जब हमारे कार्यकर्ताओं ने अपनी संगठन की शक्ति का परिचय देते हुए सम्पूर्ण प्रदेश में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी!
आशीष दुबे ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने अपने बूथ में पहुंचकर न सिर्फ अपने बूथ को जितना है बल्कि प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी का मत प्रतिशत 50 प्रतिशत से भी अधिक लेकर आना है !!
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा लगातार जनहितैषी योजनाएं चलाई जा रही हैं जो की जनसामान्य के जीवन की दिशा और दशा दोनो को बदलने में सहायक सिद्ध हो रही हैं हमें प्रत्येक हितग्राही तक पहुंचकर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लक्ष्य अबकी बार ४०० पार को साकार करने के लिए जी जान से जुट जाना है!
इस अवसर पर कार्यक्रम में विधायक अशोक रोहणी,इंदु तिवारी,नीरज सिंह,संतोष बड़करे,महापौर अन्नू सिंह,ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष तिवारी,शरद जैन,पूर्व महापौर स्वाति सदानंद गोडबोले,अश्वनी परांजपे,अखिलेश जैन,रिंकु विज, कमलेश अग्रवाल,सुधीर नायक,शिवराम बैन, राजेश द्विवेदी, विनय अमलाते,राजेश मिश्रा,रंजीत पटेल,चित्रकान्त शर्मा,आशीष पटेल,संदीप शुक्ला,नीरज शर्मा,श्रीनिवास परांजपे, निर्मल चौपड़ा,सुनील शर्मा, संतोष लालबानी,अभिषेश तिवारी,अतुल जैन ‘दानी’,अतुल चौरसिया, राहुल खत्री,पंकज दुबे,रत्नेश सोनकर, दीप महदेले,रूपा राव,योगेंद्र सिंह ठाकुर, इंसान नायक,जयराम तिवारी,नीरज वर्मा,कुबरपाल शेरू, रंजीत ठाकुर,जयकांत उपाध्यय,राजीव बेटियां,रवि साहू,रौनक अग्रवाल,सुनील विश्वकर्मा,शुभम अवस्थी आदि कार्यकर्ताओ ने भाजपा कार्यालय में स्वागत किया



