बारिश में भी शोला बरसा रहीं बाथटब में श्वेता तिवारी की फोटोज

मुबंई । श्वेता तिवारी दो बच्चों की मां हैं? एक्ट्रेस अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों से सोशल मीडिया पर आग लगाती रहती हैं। श्वेता ने बार-बार साबित किया है कि वह अपने स्टाइल से किसी भी आउटफिट में कमाल कर सकती हैं। गुरुवार को भी, श्वेता ने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर कीं, जिसे देख सभी की सांसें थम गई हैं।
इन क्लिक्स में को बेज आउटफिट में बाथरूम में पोज देते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपने बाल खुले रखे थे और एक्सेसरीज़ पहनी थीं। एक फोटो में वह शावर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। एक दूसरे क्लिक में वह बाथटब के किनारे पर बैठी हैं। कहने की जरूरत नहीं कि वह हमेशा की तरह सबसे खूबसूरत लग रही हैं।



