जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दिव्यांगजनों को तन्खा द्वारा स्कूटर प्रदत्त

जबलपुर दर्पण । गत दिवस राज्यसभा सांसद श्री विवेक कृष्ण तन्खा जी द्वारा दो अस्थिबाधित दिव्यांगजन जो कि अपना रोजमर्रा का कार्य ठीक से नहीं कर पा रहे थे को एक्टिवा कम्पनी के स्पेशल स्कूटर प्रदान किये। श्री देवेन्द्र सोनी एवं श्री संजय चक्रवर्ती को श्री तन्खा के निर्देशन पर उनके ओ.एस.डी. श्री बलदीप मैनी द्वारा इन स्कूटरों की चाबियाँ श्री विवेक कृष्ण तन्खा जी के निज निवास से प्रदान करते हुए उनको उनके उज्जवल भविष्य की कामना का सन्देश देते हुए बधाई दी। श्री देवेन्द्र सोनी एवं श्री संजय चक्रवर्ती ने इस अवसर पर भावुक होते हुए श्री तन्खा को धन्यवाद दिया। श्री देवेन्द्र सोनी ने कहा उन लोगों के पास जो आवागमन का साधन था उसके जर्जर हो जाने से वे लोग अपना कार्य ठीक से नहीं कर पा रहे थे वे श्री तन्खा जी के मन में दिव्यांगजनों के प्रति अच्छी भावना से अभिभूत हैं और वे कामना करते हैं कि ईश्वर श्री तन्खा को और संबल प्रदान करें ताकि वे इसी प्रकार दिव्यांगजनों की सेवा करते रहें। श्री मैनी ने बताया कि प्रदान किये गये प्रत्येक स्कूटर की कीमत 126150/- (एक लाख छब्बीस हजार एक सौ पचास) रूपए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88