अध्यात्म/धर्म दर्पण

सावन के पहले शनिवार पर जरुर आजमाएं ये उपाय

जबलपुर दर्पण। शनि को न्याय का देवता कहा गया है। कहते हैं जिस पर शनि की शुभ दृष्टि पड़ जाए उसे दुनिया के कई सुख प्राप्त होते हैं वहीं, अगर किसी पर शनि की अशुभ दृष्टि रहे तो व्यक्ति की कई समस्याओं के सामना करना पड़ता है। यदि आप पर शनि दोष से पीड़ित हैं तो सावन के पहला शनिवार पर कुछ आसान से उपाय आजमाने से आपको शनि दोष से मुक्ति मिलेगी। दरअसल, शनिदेव के गुरु भगवान शिव हैं।शनिदेव भगवान शिव को अपना गुरु मानते हैं ऐसे में जो व्यक्ति भगवान शिव की उपासना करता है उसे शनिदेव परेशान नहीं करते हैं। सावन के पहले शनिवार पर किसी मंदिर में जाकर शनि स्त्रोत का पाठ करें। आप चाहें तो किसी पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर भी शनि स्त्रोत का पाठ कर सकते हैं।

सावन के पहले शनिवार पर शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए आप भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी करा सकते हैं। भगवान शिव की कृपा से अगर किसी पर शनि साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रकोप चल रहा है तो उसमें आपको कुछ राहत मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page