स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत 30 दिवसीय ”सॉफ्ट स्किल प्रषिक्षण“ संपन्न

जबलपुर दर्पण। स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, शासकीय महाकोशल कला एवं वाणिज्य स्वशासी महाविद्यालय जबलपुर में 30 दिवसीय ”सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण“ का समापन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. श्रीमती संतोष जाटव, अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा विभाग, जबलपुर संभाग ने कहा कि विद्यार्थियों को इस प्रकार के ट्रेनिंग प्रोग्राम से रोजगार के अवसर मिलेगें। इस प्रकार के ट्रेनिंग प्रोग्राम से विद्यार्थी का कौशल विकास होता है। इस अवसर पर प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय नोडल अधिकारी, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, जबलपुर संभाग, जबलपुर ने बताया कि शासन का प्रयास है कि विद्यार्थी स्किलड बनें और अपने कॅरियर को नई दिशा प्रदान करें। महाविद्यालय के स्नातक तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उक्त प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रो. शुक्ल ने बताया कि प्रशिक्षक श्रीमति नेहा मेहता द्वारा विद्यार्थियो को सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण के अंतर्गत स्पोकन इंग्लिश, एम्प्लॉयविलिटी स्किल, लाइफ स्किल, वैल्यू एडेड के साथ इंटरव्यू की तैयारी का प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. आर.के.गुप्ता, डॉ महेन्द्र कुमार कुषवाहा, डॉ. नीलिमा, डॉ. शैलेन्द्र भवदिया आदि के साथ महाविद्यालय 48 विद्यार्थी उपस्थित रहें।



