जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्वामी विवेकानंद जयंती से सूर्य नमस्कार के साथ

12 दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ

जबलपुर दर्पण। जबलपुर संसदीय क्षेत्र में प्रारम्भ हुआ खेल महोत्सव निश्चित रूप से युवा खेल प्रतिभाओ को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अवसर प्रदान करेगा, साथ ही आज की पीढ़ी का जुड़ाव भी खेलो से होगा, यह बात केंद्रीय सामजिक न्याय एवँ अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक ने सांसद राकेश सिंह द्वारा आयोजित “सांसद खेल महोत्सव” के शुभारंभ अवसर पर आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में रानीताल खेल परिसर में कही।

स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती पर सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री श्री वीरेंद्र खटीक, सांसद श्री राकेश सिंह एवँ जनप्रतिनिधियों एवँ पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर रानी दुर्गावती, स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस के स्वरूप लिए बच्चों को माला पहनाकर तथा आसमान में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़कर किया। इस दौरान सांसद खेल महोत्सव की मशाल को लेकर जबलपुर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मैदान में पहुँचे जिसे अतिथियों को सौंपा गया।

कार्यक्रम में डॉ वीरेंद्र खटीक, साँसद राकेश सिंह सहित सभी अतिथियों ने भी बच्चों के साथ सूर्य नमस्कार किया, इसके पूर्व बच्चों ने योग का शानदार प्रदर्शन किया और छोटे बच्चों के प्रदर्शन की सभी ने सराहना की।

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने कहा कि हमारे साथी सांसद राकेश सिंह को हृदय से धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती से सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया है क्योकि के दिन को हम युवा दिवस के रूप में मनाते हैं और स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं इससे अच्छा अवसर इस आयोजन की शुरुआत का नही हो सकता था।खेल महोत्सव में जहां प्रचलित खेल होंगे वही पारंपरिक खेलो का आयोजन भी किया जाएगा यह आने वाली पीढ़ी को हमारी संस्कृति और खेलो से जोड़ने का महोत्सव भी साबित होगा।
सांसद राकेश सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती है और उन्होंने देश के युवाओं से आह्वान किया था कि युवाओं को सूर्य के समान तेजोमय होना है और बलशाली बनिए क्योंकि आपके तेज और बल की आवश्यकता देश को है और एक तरह से जब हम सूर्य नमस्कार करते हैं तो सूर्य के तेज को अंगीकार करते हैं सूर्य देवता से प्रार्थना करते हैं कि आपके तेज के समान बल हम सबके भीतर हो जो इस राष्ट्र को समर्पित हो हमें बलशाली युवा चाहिए जो आत्मबल और शारीरिक बल दोनों से सक्षम हो और जिसके लिए खेल भी आवश्यक है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं से आवाहन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में हम खेलों में हिस्सा लें खेल न केवल हमारे शारीरिक सौष्ठव को मजबूत करते हैं बल्कि हमारे अंदर खेल भाव को भी विकसित करते है जो हमारे जीवन में आने वाली तमाम चुनौतियों और प्रतिस्पर्धाओं के लिए हमे मजबूत बनाते हैं।

श्री सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर हमने तय किया कि सांसद खेल महोत्सव का आयोजन स्वामी विवेकानंद की जयंती से नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती तक किया जाएगा जिसमे पंचायत और वार्ड स्तर की टीमें मंडल में और फिर विधानसभा में खेलेगी जिसके बाद उनकी प्रतिस्पर्धा जिला स्तर में कराई जाएगी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, नंदनी मरावी, प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, पूर्व महापौर प्रभात साहू, सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नरोलिया, अभिलाष पांडे, एसके मुद्दीन मंचासीन थे।

कार्यक्रम की प्रस्तवना मप्र ओलंपिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह ने रखी। कार्यक्रम का संचालन जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार एवँ आभार क्रीड़ा भारती के क्षेत्र संयोजक भीष्म सिंह राजपूत ने दिया।
कार्यक्रम के आयोजक सांसद राकेश सिंह ने सभी खेल प्रेमियों, यूवाओ और मातृ शक्ति से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88