भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात का इस्तीफा, धीरज ने रखा धीरज
जबलपुर दर्पण। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन शनिवार को हुआ। श्री शाह ने टिकट के दावेदारों को बातचीत कर मना ही लिया। लेकिन अपने ही संगठन के नेता के मन की नहीं समझ पाए। भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू टिकट वितरण को लेकर उपजे असंतोष को लेकर इस्तीफा देने की बात सामने आ रही है। जबलपुर भाजपा कार्यालय में नाराज कार्यकर्ता ने किया 21 अक्टूबर की शाम की भाजपा कार्यालय में प्रर्दशन कर नारेबाजी की जिसमें प्रदेश प्रभारी व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के सामने भारी हंगामा मंत्री भूपेंद्र यादव के गार्ड के साथ मारपीट। उत्तर मध्य से अभिलाष को टिकट दिए जाने से नाराज थे कार्यकर्ता। टिकट असंतोष को लेकर पार्टी कार्यालय में हुई हंगामा नगर अध्यक्ष के माथे पड़ गया। अचानक श्री शाह के नगरामन को लेकर भाजपा पार्टी में उथल पुथल होना चर्चा का विषय बना रहा है। भाजपा से असंतुष्ट धीरज पटेरिया को धीरज रखने के लिए मना लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रभात साहू के इस्तीफे के बाद धीरज पटैरिया को नगराध्यक्ष बनाने की चर्चा जोरों से नगर में चल रही है।



