पेंशनर्स को उपादान राशि 50,000/- मिलना चाहिए

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारी जिन्हें पेंशनर्स कहते हैँ वे विगत कई वर्षों से अपनी गंभीर समस्याओँ के निराकरण के लिए प्रयासरत हैँ उन बेचारों को वादों का झुनझुना पकड़ा दिया जाता है परन्तु उनकी मजबूरियों को समझने वाला कोई नहीं है। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि राज्य के पेंशनर्स केंद्र के समान महंगाई भत्ता की राहत प्राप्त करने और सातवेँ वेतनमान का एरियर्स जो आज तक लंबित है उसे प्राप्त करने प्रयासरत हैँ इसके अलावा पेंशनर्स उपादन राशि (एक्सग्रेसिया)लगभग 50,000/- पचास हजार रूपये की भी उनकी मांग जायज है।
मध्यप्रदेश अधिकारी -कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि कर्मचारी द्वारा अपने जीवन के 30 से 35 वर्ष का बहुमूल्य समय विभाग को देने और पूर्ण निष्ठा से इतनी लंबी नौकरी के बाद कर्मचारियों को अपने ही स्वात्वो को पाने के लिए इतनी मशक्कत करना कार्यालयों के चक्कर काटना एवं अपनी जायज मांगो की पूर्ति के लिए ज्ञापन देना ये सब सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ अन्याय है।
मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संगठन के दिलीप सिंह ठाकुर,भास्कर गुप्ता, जी आर झारिया, विश्वनाथ सिंह, आकाश भील, धर्मेंद्र परिहार, नितिन तिवारी, ऋषि पाठक, दुर्गेश खातरकर,आदेश विश्वकर्मा,सुधीर गौर,राकेश मून,चंद्रभान साहू,गंगाराम साहू, भोगीराम चौकसे, महेश प्रसाद मेहरा, भोजराज विश्वकर्मा, विष्णु झारिया, कमलेश दुबे, अजब सिंह, सुल्तान सिंह, देवराज सिंह, इमरत सेन, राशिद अली,सुरेंद्र परसते, देव सिंह भवेदी,अजय श्रीपाल, पवन सोयाम, रामदयाल उइके,मनोज कोल,रामकिशोर इपाचे,मदन पांन्द्रो,अंजनी उपाध्याय,पुष्पा रघुवंशी, अर्चना भट्ट,ब्रजवती आर्मो, भागीरथ परसते, योगिता नंदेश्वर, पूर्णिमा बेन, अम्बिका हँतिमारे, राजेश्वरी दुबे,सुमिता इंगले,प्रेमवती सोयाम, माया सोयाम, रेनू बुनकर,दीपिका चौबे, शबनम खान, शायदा खान इत्यादि ने मुख्यमंत्री कार्यालय से मांग की है,कि पेंशनर्स के हितों का भी ध्यान रखना अनिवार्य है क्योंकि वर्तमान उत्तरोत्तर उन्नति करने वाला प्रदेश बनाने में इनका भी अविष्मरणीय योगदान है।



