अपराध दर्पणडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

चार साल से दो मामलों में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डिंडोरी दर्पण। जिले के शहपुरा पुलिस लगातार फरार चल रहे वारंटीयो को गिरफ्तार करने का काम कर रही है, एक के बाद एक वारंटीयो को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश कर रही है।ग़ौरतलब है कि थाना प्रभारी अखलेश दाहिया और उनकी टीम तीन दर्जन से अधिक वारंटीयो को गिरफ्तार कर चुके और आगे फरार चल रहे वारंटीयोओं को सरगर्मी के साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, वारंटीयो को लगातार गिरफ्तार करने के लिए टीम दिन रात लगी हुई है। जानकारी के मुताबिक चार साल से दो मामलों में फरार चल रहे सरपंच पति वारंटी मुकेश सिह पिता केहर सिंह धुर्वे निवासी सुरखी,अजवार को देर रात दबिश देकर शहपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया।वारंटी मुकेश सिंह को गिरफ्तार करने के बाद शहपुरा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने वारंटी को जेल भेज दिया।वारंटी को गिरफ्तार करते समय संतोष यादव, प्रदीप मिश्रा ,चंद्रशेखर चौबे, जुबेर अली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88