कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी का अनूपपुर जिले हुआ आगमन

अनूपपुर जबलपुर दर्पण । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी एवं राष्ट्रीय सचिव मध्यप्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी डॉ. चंदन यादव का आज दिनांक 24 नवंबर 2025 को प्रातः 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर में आगमन हुआ, जहां पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान के नेतृत्व में जोरदार व भव्य स्वागत किया गया। सर्वप्रथम मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने जिला कांग्रेस कमेटी के समन्वय समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक की शुरुआत करते हुए समन्वय समिति के सदस्यों ने प्रभारी जी का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया और इसके बाद प्रभारी हरीश चौधरी ने जिले में संगठन की स्थिति, संगठन की आगामी रणनीति और कार्यक्रमो के संदर्भ में समिति के सभी सदस्यों के साथ सामूहिक चिंतन मंथन किया। समन्वय समिति बैठक में जिलाध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान, विधायक फुंदेलाल सिंह, पूर्व विधायक मनोज कुमार अग्रवाल, पूर्व विधायक सुनील सराफ, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह, जिला कांग्रेस संगठन मंत्री मनोज मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह, नगर परिषद उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्रीमती रोजमेरी मसीह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नागेंद्रनाथ सिंह, वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्यक्रम जिला प्रभारी जीवेंद्र सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी अहमद, सेवादल जिलाध्यक्ष डॉ. एहसान अली, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव सिंह, पिछड़ावर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजन राठौर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष त्रिपाठी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समन्वय समिति बैठक उपरांत प्रदेश संगठन प्रभारी हरीश चौधरी ने जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारगणों से चर्चा कर उन्हें संबोधित किया। इसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार मध्यप्रदेश में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण SIR के तहत आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए और उपस्थित कांग्रेस पार्टी के बीएलए 2 को SIR के संबंध महत्वपूर्ण सुझाव व निर्देश दिए। बैठक के दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा एवं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी अहमद द्वारा महामाला पहनाकर प्रभारी हरीश चौधरी जी का भव्य स्वागत भी किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान हरीश चौधरी के साथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव/सहप्रभारी मध्यप्रदेश कांग्रेस डॉ. चन्दन यादव एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव/जिला कांग्रेस प्रभारी सुखेन्द्र सिंह बन्ना भी मौजूद रहें।



