आर्य समाज दयानंद भवन का वार्षिकोत्सव आज से

जबलपुर दर्पण। महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयन्ती के अवसर पर 28 सितंबर से 1अक्टूबर तक चतुर्दिवसीय भव्य कार्यक्रम पूज्य आचार्य डाक्टर वागीश शर्मा जी (यज्ञ तीर्थ एटा) के मार्गदर्शन में पूज्य स्वामी ऋतस्पति जी , निदेशक, आर्ष गुरुकुल महाविद्यालय नर्मदा पुरम के पावन सानिध्य में एवं अन्य गणमान्य महानुभावो पंडित योगेश दत्त आर्य भजनोपदेशक श्री विनय आर्य ( मंत्री – दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा) आईपीएस श्री वेद प्रकाश शर्मा जी (सेवानिवृत्त आई जी अध्यक्ष-योग आयोग मध्य प्रदेश), श्रीमती पुष्पांजलि शर्मा (राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति मध्य प्रदेश ) श्री प्रकाश जी आर्य (मंत्री सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा एवं अध्यक्ष, मध्य भारत आर्य प्रतिनिधि सभा) श्री अतुल वर्मा (मंत्री मध्य भारत आर्य प्रतिनिधि सभा) आदि की उपस्थिति में आर्य समाज डाक्टर बराट रोड स्वामी दयानंद भवन जबलपुर में आयोजित किया जा रहा है। आज प्रातः ऋग्वेद पारायण यज्ञ के साथ प्रारंभ हो रहे कार्यक्रमों में 29 तारीख को विशाल शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो मे भ्रमण करेगी तथा 1 अक्टूबर को 51 कुंडीय सर्व कल्याण महायज्ञ के साथ संपूर्ण आयोजनों का समापन होगा। पुरोहित धीरेंद्र पाण्डे, प. सतेंद्र शास्त्री, संयोजक नरेंद्र धमीजा, देवेंद्र माहेश्वरी, पीयूष शर्मा, डॉ अरुण सिंह, श्रीमती एकता कोचर, श्रीमती गीता वासुदेव ने उपस्थिति का आग्रह किया है।



