गणेश पुराण का भव्य आयोजन

जबलपुर दर्पण। प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता गौरी शंकर पुत्र भगवान गणेश की कथा श्री गणेश उपपुराण का वाचन ब्रजमोहन नगर, रामपुर में स्थित सिलाई केंद्र में महिला शक्ति समिति द्वारा एवं प्रदेश संयोजक शिवसेना (शिंदे ग्रुप) व पूर्व पार्षद माननीय ठाडेश्वर महावर जी के सहयोग से गणेश स्थापना से प्रारंभ होकर 28/9/23 को हवन पूजन व भंडारा के साथ समापन हो रहा है.समापन की पूर्व संध्या में दिनाँक 27/9/23 को गणेश जी के द्वादश नाम महिमा, चारो युगो का वर्णन कथा श्रुति विश्राम होगा. कथा प्रवक्ता आचार्य श्री रामानुग्रह शास्त्री जी एवं विशेष मार्गदर्शन – पं़ श्री सुंदरलाल तिवारी जी एवं शिव पाठक जी द्वारा किया जा रहा है.



