महर्षि सुदर्शन महाराज जी की जयंती धूम धाम से पदाधिकारीगणों के द्वारा मनाई जाएगी

जबलपुर दर्पण। महर्षि सुदर्शन जी जयंती 27/11/ 2023 को प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्रेमसागर सुदर्शन भवन जबलपुर में सुदर्शन समाज द्वारा प्रायोजित हवन यज्ञ पूजन गुरू पाठ सुबह 10 बजे रखा गया है जिसमे महिला इकाई जिला अध्यक्ष अंजली दीपक नाहर ने बताया की दोपहर 12 बजे सुदर्शन वार्ड रांझी बस्ती सुदर्शन मन्दिर भवन में पूजन विधि भंडारा सुदर्शन शाम 7 बजे सदर केंट पुल नंबर 3 में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रसाद वितरण कर जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। सुदर्शन समाज महिला इकाई की जिला अध्यक्ष एडवोकेट अंजली दीपक नाहर ने सुदर्शन जयंती के शुभ अवसर पर सभी सामाजिक बंधुओ से जयंती कार्यक्रम में पहुंचने अपील की है



