खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
जबलपुर दर्पण के रंग विधायक विनय सक्सेना के संग

जबलपुर दर्पण। दैनिक जबलपुर दर्पण समाचार पत्र के संपादक अनिल सेन एवं उप-प्रबंधक राजेश ठाकुर के निर्देशन पर उप-संपादक आशीष जैन और सिटी-रिपोर्टर आकाश जैन ने उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक विनय सक्सेना से मुलाकात कर तिलक वंदन रंग गुलाल लगाकर रंगों के पर्व होली के शुभकामनाएं दी। विधायक विनय सक्सेना ने जबलपुर दर्पण के माध्यम से महाकौशल सहित संपूर्ण संस्कारधानी के नागरिकों को रंगो के पावन पर्व होली की शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद प्रेषित किया। इस अवसर पर अंशुल अग्रवाल, प्रियम अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।



