जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गंदगी से बजबजा रहे शौचालय में जाने को मजबूर स्कूली छात्राएं: कलेक्टर व डीईओ जवाब दें

जबलपुर दर्पण। जिले के पाटन तहसील क्षेत्र के ग्राम नुनसर स्थित हायर सेकंडरी स्कूल में बालिकाओं के लिये बने शौचालय गंदगी से लथपथ होने का मामला सामने आया है। शौचालय की नियमित सफाई नहीं किये जाने से शौचालय में गंदगी बजबजा रही हैं और बेजा दुर्गंध आती है। महिला शौचालय मे दरवाजा भी नहीं है। जिसके कारण बालिकाओं को शौचालय जाने में असुविधाये हो रही है। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के जबलपुर स्थित शिकायत प्रकोष्ठ की कार्यालय प्रभारी सुश्री फरज़ाना मिर्ज़ा ने बताया कि समाचार पत्र में छपे समाचार पर मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग भोपाल के कार्यकारी अध्यक्ष मनोहर ममतानी तथा सदस्य राजीव कुमार टण्डन की युगलपीठ ने गंभीर मामला मानकर, जबलपुर कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी से मामले की जांच कराकर 07 दिन में सुरक्षित दरवाजा लगवा कर, प्रतिदिन उचित सफाई व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये हैं, साथ ही की गई कार्यवाही के संबंध में 15 दिन में जवाब मांगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88