जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

टीसीएस द्वारा 500 बैक एण्ड आपरेशन जॉब हेतु (बीपीओ) के पद हेतु प्लेसमेंट प्रकिया होगी संपन्न

जबलपुर दर्पण। स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, जबलपुर संभाग, जबलपुर के संभागीय नोडल अधिकारी प्रो. अरूण षुक्ल ने बताया है कि स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना उच्च षिक्षा विभाग शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत एवं उत्तीर्ण हो चुके विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने हेतु निरतंर प्रयासरत् है।
इसी तारतम्य में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना एवं टीसीएस कंपनी द्वारा जिले के अग्रणी महाविद्यालय में माह मार्च 2024 में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। टीसीएस द्वारा बैक एण्ड आपरेशन जॉब हेतु (बीपीओ) 500 पद पर प्लेसमेंट प्रकिया संपन्न की जायेगी। कंपनी द्वारा निर्धारित अहर्ताए रखने वाले युवाओं का लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा। ऐसे विद्यार्थी जो सत्र 2021, 2022, 2023 में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य में स्नातक पास हो एवं स्नातक कम्प्लीट फ्रेशर विद्यार्थी प्लेसमेंट प्रकिया में सम्मिलित हो सकेंगे।
प्रो. शुक्ल ने बताया कि उक्त प्लेसमेंट प्रकिया के पूर्व टीसीएस कंपनी में प्लेसमेंट की तैयारी हेतु निःशुल्क विशेष प्रषिक्षण दिनांक 10 फरवरी 2024 को दोपहर 01ः00 बजे से हिंदी विभाग, षासकीय महाकोशल कला एवं वाणिज्य स्वषासी महाविद्यालय, जबलपुर में प्रारंभ किया जा रहा है। जिसमें विषय विषेशज्ञ द्वारा इंटरव्यू की तैयारी, लिखित परीक्षा की तैयारी, रिज्यूम बनाना, कम्यूनिकेशन स्किल एवं पर्सनलिटी डवेलमेंट का प्रषिक्षण दिया जायेगा। इस हेतु जबलपुर जिले के महाविद्यालय के सत्र 2021, 2022, 2023 में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य में स्नातक पास इच्छुक विद्यार्थी एवं स्नातक कम्प्लीट फ्रेशर विद्यार्थी उक्त प्रशिक्षण में सहभागिता कर, टीसीएस प्लेसमेंट प्रकिया में सम्मिलित हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88