जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ग्वालियर में आयोजित हुई दो दिवसीय एम पी ट्रांसको वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

जबलपुर दर्पण। जीवाजी विश्वविद्यालय खेल परिसर ग्वालियर में दो दिवसीय एम पी ट्रांसको वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का समापन मुख्य अभियंता ए.बी. गुप्ता के मुख्य आतिथ्य एवं एम.पी. ट्रांसको के जबलपुर मुख्यालय से प्रतियोगिता के केन्द्रीय संयोजक एस.सी.घोष , राजेश दीक्षित एवं केन्द्रीय क्रीड़ा समिति सदस्य के अनिल शर्मा विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। टेस्टिंग टाइटंस की टीम ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए ओवर आल चैंपियनशिप हासिल करने में सफलता प्राप्त की। ई.एच.टी. जायंटस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही। बैडमिंटन मैचों में पुरुषों के युगल एवं महिलाओं के एकल मैचों में टेस्टिंग टाइटंस की टीम विजेता रहीं। महिला वर्ग की टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में टेस्टिंग टाइटंस से महिला प्रतिभागी विजेता एवं उपविजेता रही। पुरूष एकल वर्ग की चेस प्रतियोगिता में ई.एच.टी. जायंटस की टीम विजेता एवं उपविजेता रही। महिला एकल वर्ग की चेस प्रतियोगिता में टेस्टिंग टाइटंस की टीम विजेता एवं उप विजेता रही।

कैरम पुरूष युगल वर्ग में टेस्टिंग टाइटंस की टीम विजेता एवं ई.एच.टी. जायंटस की टीम उपविजेता रही। कैरम महिला युगल वर्ग में टेस्टिंग टाइटंस की टीम विजेता एवं उपविजेता रही!
टेस्टिंग टाइटंस क्रिकेट में विजेता क्रिकेट प्रतियोगिता में टेस्टिंग टाइटंस की टीम ने फाइनल में ई.एच.टी. जायंटस को 59 रनों से हराकर विजेता का खिताब जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए टेस्टिंग टाइटंस ने 15 ओवरों में 127 रन बनाये जिसमें टेस्टिंग टाइटंस की ओर से पवन शाक्य ने 72 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके जवाब में ई. एच.टी. जायंटस की टीम 13 ओवरों में 68 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। टेस्टिंग टाइटंस के पवन शाक्य को स्पर्धा के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, ई.एच.टी. जायंटस के धर्मेन्द्र सोलंकी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तथा अजित विश्वास को सर्वश्रेष्ठ फील्डर का खिताब मिला।रस्साकसी प्रतियोगिता में टेस्टिंग टाइटंस की टीम ने ई.एच.टी. जायंटस की टीम को 2-0 से हराकर विजेता का खिताब जीता।
समापन अवसर पर ग्वालियर के अधीक्षण अभियंता एस.एस.गुप्ता, अरविंद शर्मा ,गुना से राजीव तोतला ,कार्यपालन अभियंता संजय निगडीकर, नवनीत प्यासी सहित एम पी पावर ट्रांसमिशन कंपनी के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88