भेडाघाट में विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वितीय चरण सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, भेड़ाघाट में भारत सरकार एवं राज्य सरकार के माध्यम से संकलित योजनाओं का लाभ आम नागरिकों को सुलभता ने प्रदान कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 22 फरवरी 2024 को विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण का आयोजन नगर परिषद भेड़ाघाट कार्यालय के सामने निकाय अध्यक्ष चतुर सिंह लोधी के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक प्रतिनिधि श्रोम नारायण दुबे की अध्यक्षता सह पूज्य संत पुरुषोत्तमानंद जी, पार्षद सजल तिवारी, अनिकेत आदिवासी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया कार्यक्रम के तहत् भारत सरकार द्वारा तैयार रथ का कलश यात्रा के माध्यम से स्वागत किया जाकर मंचासीन अतिथियों के माध्यम से पी०एम० स्वनिधि के हितग्राहियों, आयुष्मान कार्डो का वितरण किया गया निकाय सी.एम.ओ. विक्रम सिंह झारिया द्वारा सभी अतिथिगणों एवं उपस्थित जन सामान्य को विकसित भारत संकल्प शपथ दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम में पनागर स्वास्थ्य केन्द्र, महिला एवं बाल विकास परियोजना सहित आंगनबाड़ी- कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओ के साथ-साथ निकाय की ओर से राजस्व उप निरीक्षक अनुज सिंह, उपयंत्री सुशी निधि परोहा, सुरेंद्र दुबे, विजय कोरी, सुनील बैरागी, लक्ष्मीनारायण दुबे, कृष्ण दुबे, लक्ष्मी प्रसाद कोरी, ओभी मुखर्जी, सुश्री प्रिंसी नामदेव, अंजनी तिवारी, संदीप बर्मन, श्रीमती दिव्या तिवारी, श्रीमती रागिनी दहायत, विक्रम सिंह, आकाश मरावी, विजय तिवारी, शेख रमजान, शुभम ठाकुर के साथ साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. अरविंद जैन, महिला एवं बाल विकास से श्रीमती सोनम सोनी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुलभा जैन, श्रीमती सविता गोस्वामी, श्रीमती उषा श्रीपाल, श्रीमती नेहा चौधरी एवं आशा कार्यकर्ता श्रीमती शीतल सेन, श्रीमती अंजना यादव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही कार्यक्रम का आभार-प्रदर्शन सुनील बैरागी द्वारा किया गया। इसके उपरांत संकल्प रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।



