जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राजर्षी परमानंद भाई पटेल अंतर संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन एवं जबलपुर संभागीय क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित राजर्षी परमानंद भाई पटेल अंतर संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मध्य प्रदेश क्रिकेट मैदान नीमखेड़ा में आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच मके दूसरे दिन में सागर संभाग ने 66 रनों से आगे खेलते हुए दिन का खेल खत्म होने तक 07 विकेट के नुकसान पर 425 रन बना लिए है।जिसमें अक्षत रघुवंशी ने 190 रनों की पारी खेली और अवधेश राजपूत ने 91 रनों के योगदान दिया। दिन का खेल खत्म होने पर त्रिपुरेश सिंह 41 और रोहन थोरट 10 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद है।
मैच के अंपायर निखिल मेनन और राहुल सतवास्कर तथा स्कोरर सचिन गोस्वामी है।
वही दूसरे सेमिफाइनल मैच के दूसरे दिन में नर्मदापुरम संभाग ने 224 रनों से आगे खेलते हुए 324 रन बनाए। जिसमे शाश्वत भदौरिया ने महत्वपूर्ण 125 रनों की पारी खेली और विधान दुबे ने नाबाद 26रनों की पारी खेली।इंदौर से आर्यन चंदेल,गौतम जोशी व दीपक भूरिया ने 2-2-2 विकेट लिए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंदौर संभाग ने 06 विकेट खोकर 111 रन बना लिए है जिसमें चंचल राठौड़ 29 रन बनाए,सोहम पटवर्धन नाबाद 24 एवं दीपक भूरिया नाबाद 08 रन बनाकर खेल रहे है।वही नर्मदापुरम से गेंदबाजी में विधान दुबे ने 03 विकेट और चिरंजीव वालिया,आर्यन देशमुख व गौरव दशोरे ने 1-1-1 विकेट प्राप्त किया है। मैच के अंपायर अनिल शर्मा व रोहन श्रीवास्तव तथा स्कोरर प्रखर जैन है।
मैच के दौरान अनूप सबनीस और सत्यम चौधरी (सिलेक्टर MPCA),अनिल जोशी और सलीम खान (ओबेरसर्वेर MPCA) मौजूद रहे। कल तीसरे दिन का खेल दोनों मैचों का प्रातः 09:30 बजे खेल जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88