जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

खाद्य पदार्थो में मिलावट की रोकथाम के संबंध में मिली जानकारी

जबलपुर दर्पण। स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, शासकीय महाकोशल कला एवं वाणिज्य स्वशासी महाविद्यालय, जबलपुर के अंतर्गत ”खाद्य पदार्थो में मिलावट की रोकथाम के संबंध में जानकारी“ प्रदान करते हुये विषय विषेशज्ञ डॉ. राजलक्ष्मी त्रिपाठी ने बताया कि खाद्य या भोजन सामग्री में मिलावट एक अत्यंत संवेदनशील विषय है। खाद्य पदार्थों में मिलावट मुख्यतः वस्तु का वज़न बढ़ाने के लिए और अधिक मुनाफा कमाने के लिए की जाती है। उपभोक्ता को पता नहीं चल पाता कि यह खाद्य पदार्थ मिलावटी है। मिलावटी या तो एक ही वस्तु की विभिन्न किस्मों को मिलाकर की जाती है अथवा अन्य मिलावटी पदार्थ मिलाकर की जाती है। मिलावटी खाद्य पदार्थ का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हैं। खाद्य पदार्थों में मिलावट के तौर पर जो केमिकल इस्तेमाल किए जाते हैं वे स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी नुकसानदायक हैं।
प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय नोडल अधिकारी, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्षन योजना, जबलपुर संभाग, जबलपुर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार खाद्य पदार्थो में मिलावट की रोकथाम के संबंध में महाविद्यालय के विद्यार्थियों को किस प्रकार खाद्य पदार्थो में मिलावट की जाती है और मिलावट को कैसे रोकथाम की जा सकती है इसकी जानकारी विषय विशेषज्ञ द्वारा प्रदान की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.सी.तिवारी, डॉ. शिवचंद्र वल्के, डॉ महेन्द्र कुमार कुशवाहा आदि के साथ महाविद्यालय 62 विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88