जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दाना गोदाम मार्केट में अवैध रूप से दुकान का संचालन करने पर जनसुनवाई में की शिकायत

जबलपुर दर्पण। नगर निगम जनसुनवाई में शिकायतकर्ता दिलीप चौरसिया ने अवैध रूप से दुकान का संचालन करने के सम्बंध में शिकायत की है जिसमे बताया गया है कि दुकान क्र. 1 (रेंटल क्र. / नया सर्विस 1000008486, पुराना पिन नं. 1327 ) जो कि पूर्व में सब्जी शेड मार्केट (चबूतरा) दाना गोदाम में इनके पिता श्री देवदत्त वाजपेई के नाम पर था। जिनकी मृत्यु होने के उपरांत उनके पुत्र देवेन्द्र वाजपेई (गुड्डू) के द्वारा उक्त चबूतरा को बिना नगर निगम की स्वीकृति के एवं बाजार विभाग की मिलीभगत से दुकान के रूप में परिवर्तित कर ऑयल का व्यापार किया जा रहा है। उक्त दुकान वर्तमान में मेसर्स नम्रता ट्रेडर्स के नाम से संचालित हो रही है। जो दुकान पुराना बस स्टेण्ड नव भारत प्रेस के सामने दाना गोदाम मार्केट में स्थित है।
उक्त दुकान उनके पुत्र के द्वारा अपने पिता की मृत्यु उपरांत न तो उनका नाम हटवाया गया और न ही अपना नाम चढ़वाया गया है और न ही अनुबंध कराया गया। अवैध रूप से उक्त दुकान का निर्माण कर बिजली विभाग का लगा विद्युत पोल को भी अपनी दुकान के अंदर कर शटर लगा ली है एवं उक्त एक चबूतरे को पक्की दुकान का निर्माण कर शटर लगागर दो दुकान अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है साथ ही इनके द्वारा निगम की खाली जगह पर गुमटी नुमा टपरा रख कर अवैध कब्जा किया गया है।शिकायतकर्ता दिलीप चौरसिया ने नगर निगम जनसुनवाई में शिकायत देकर निवेदन किया है कि मेरी उक्त शिकायत पर इनकी दुकान की अतिशीघ्र जांच कर जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88