अवैध देशी शराब तस्कर शहपुरा पुलिस के हत्थे चढ़ा
जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। शहपुरा थाना प्रभारी सुश्री प्रियंका केवट से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खिरकाखेडा का कोमल गोटिया अपने घर के पास अधिक मात्रा मे कच्ची शराब रखे हुये है। सूचना पर बताये स्थान पर दबिश दी गई कोमल गोटिया अपने घर के पास खडा दिखा पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया तलाशी लेने पर अपने घर के पास झाडियो मे 4 कुपिप्यों में 60 लीटर कच्ची शराब छिपाकर रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी को गिरफ्तार करने में सहायक उप निरीक्षक लाल सिंह,आलोक सिंह,एवं आरक्षक अभय की सराहनीय भूमिका रही।


