जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हेल्थ केयर एक्सेलेंस अवार्ड “वी शाइन फाउंडेशन”

जबलपुर दर्पण। पाथकाइंड लैब ने हाल ही में “वी शाइन फाउंडेशन” एनजीओ के उल्लेखनीय सामाजिक और स्वास्थ्य देखभाल कार्य के लिए हेल्थ केयर एक्सेलेंस अवार्ड से सम्मानित किया। यह अवार्ड डॉ. अमोघ तिवारी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को स्वीकार करने के लिए वी शाइन फाउंडेशन की सराहना की।

इस पहल को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने में अक्षत विश्‍वकर्मा का प्रमुख योगदान रहा। उन्होंने इस पुरस्कार की पहल की और इसे संभव बनाने के लिए कठिन परिश्रम किया। इसके साथ ही, संस्था की निर्देशक विभा तिवारी ने वी शाइन फाउंडेशन की सिफारिश करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सुझाव और समर्थन ने संस्था को इस सम्मान तक पहुंचने में मदद की। पुरस्कार वितरण समारोह में वी शाइन फाउंडेशन के अध्यक्ष वैशाली धारिया ने संगठन की ओर सभी सदस्य
आस्था दीक्षित, मीना खापर्डे, नमिता शर्मा, चेतना मुवेल, वैशाली जोहरी, उषा तोमर, भारती अशोक, शानू प्रधान, अनीता सुमन, मनजीत कौर जी, कृपा खरे, ने पुरस्कार स्वीकार किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यह पुरस्कार फाउंडेशन के सभी सदस्यों के कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। इस सम्मान से संगठन को अपने उद्देश्यों को और भी बेहतर तरीके से पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी।

“वी शाइन फाउंडेशन” का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंदों को आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है। पाथकाइंड लैब द्वारा दिया गया यह पुरस्कार संगठन के कार्यों की मान्यता का प्रतीक है, जो भविष्य में भी अपने सामाजिक और स्वास्थ्य देखभाल के कार्यों को निरंतर जारी रखने की प्रेरणा देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page