क्राइम ब्रांच एवं बेलखेडा, पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से सटोरियेां मे मची भगदड

जबलपुर दर्पण संवाददाता। क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना बेलखेडा अंतर्गत बस स्टैण्ड धर्मशाला के पीछे 4 युवक अंको पर हाथ जीत का दांव लगवाकर सट्टा लिख रहे हैं, सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं बेलखेडा पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी, जहा पर चार युवक सट्टा लिख रहे थे पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे पुलिस की तत्परता से सभी आरोपी की घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ करने पर अपने नाम दिनेश सिंह लोधी उम्र 32 वर्ष ,अखिलेश सिंह लोधी उम्र 19 वर्ष, हृदेश सिंह लोधी उम्र 18 वर्ष, भोला सिंह लोधी उम्र 23 वर्ष सभी निवासी बेलखेडा का रहने वाला बताये गये है जिनके कब्जे से सट्टा पट्टी ,4 मोबाईल, 2 कैलकुलेटर एवं नगदी 7 हजार 800 रूपये जप्त करते हुये सभी आरोपी सटोरियों के विरूद्ध थाना बेलखेड़ा में धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। सट्टा लिखते सटोरियों को रंगे हाथ पकडने में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, आरक्षक महेन्द्र पटेल, ज्ञानेन्द्र पाठक, खुमान पटेल, शैलेन्द्र कौरव तथा थाना बेलखेड़ा के उप निरीक्षक रामसुजान एलाड़ी, सहयक उप निरीक्षक भोला प्रसाद की सराहनीय भूमिका रही।


