जिला कांग्रेस अध्यक्ष का सघन दौरा

मंडला।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस व्दारा लगातार जिले भर के मंडलम और ब्लाक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जा रही है सभी मंडलम और ब्लाक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय सिंह परिहार स्वयं उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं से रूबरू चर्चा कर रहे हैं ताकि जिले की सभी जनपद पंचायत और जिला पंचायत की सीटों पर अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस विजय हासिल कर सकें इसी को लेकर आज 15 फरवरी को 12 बजे निवास विधानसभा के ग्राम किन्द्री में बैठक आयोजित की गई एवं दूसरी बैठक निवास विधानसभा के ग्राम बकौरी में दोपहर 2.30 आयोजित की जिला कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रभर के कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति के बीच बैठक शुरू हुई




