खास खबरमध्य प्रदेशवायलर न्युजसतना दर्पण

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता दयानन्द कुशवाहा पंचतत्व में विलीन

सतना । समाजवादी नेता के रूप से पहचान रखने वाले विन्ध्य के लीडर दयानंद कुशवाहा के निधन का समाचार जैसे ही मिला उनके समर्थकों का जामवाड़ा लगना शुरू हो गया बिरला विकास अस्पताल से लेकर उनके निवास तक लोग अंतिम दर्शन के लिए व्याकुल रहे उनके देवलोकगमन की खबर सुनकर पूरे सतना जिले के लोगों का पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए तांता लगा रहा । पार्थिव शरीर को देखकर उनके सर्मथकों के आँखे नम हो गई । वे विन्ध्य के निर्भीक नेता थे। उनकी एक विशेष पहचान थी उन्हें लोग लीडर कहकर पुकारते थे गौरतलब है कि दयानन्द कुशवाहा विगत लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज बिरला विकास अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन पर सांसद गणेश सिंह,सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, पूर्व राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य लक्ष्मी यादव, चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय, चुन्नू कुशवाहा चंदन, पूर्व विधायक शंकर लाल तिवारी ,बाबूपुर के पूर्व सरपंच रतन लाल कुशवाहा,सुधीर सिंह तोमर, सूर्यनाथ गहरवार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी,देवेंद्र तिवारी गुड्डू, मकरध्वज पांडेय,सुयश ताम्रकार, विजय तिवारी, विक्रम चौधरी, डाक्टर प्रवीण श्रीवास्तव, भाजपा नेता डोली शर्मा, राजकुमार बजाज, पी डी अग्रवाल, मुन्ना अग्रवाल, प्रदीप, यादव, पार्षद पुष्पराज कुशवाहा, पार्षद गंगा कुशवाहा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज कुशवाहा,सी एस पी महेंद्र सिंह चौहान, कोलगवां टी आई सुदीप सोनी कुदरत उल्ला वेग,श्री राम मिश्रा ,मनोहर डिगवानी ,गोपी गेलानी ,विक्रम चौधरी, ,कांग्रेस जिलाध्यक्ष मकसूद अहमद, जिला कुशवाहा संघ के जिलाध्यक्ष गौरीशंकर कुशवाहा, सचिव राजकुमार कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, दिलीप जिंदवानी, हजारों की संख्या में लोग उनके अंतिम यात्रा में शामिल हुए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page