छिंदवाड़ा दर्पण

सांसद ने जुन्नारदेव को दी करोड़ों की सौगात

जलप्रदाय योजना और स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 6.25 करोड़ के विकास कार्यों का किया शुभारंभ

जबलपुर दर्पण । सांसद बंटी विवेक साहू ने जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई राह खोलते हुए 6 करोड़ 25 लाख रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। इन योजनाओं में जलप्रदाय परियोजना, सड़क निर्माण, और उप स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना शामिल है, जिससे स्थानीय जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।सांसद साहू ने पालाचौरई में 188 लाख रुपये की जलप्रदाय योजना और 35 लाख रुपये की सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इसके अलावा, ग्राम उमरिया फदाली, पुरैना खालसा, मरकाढाना, आवरिया, खुमकाल और सातग्वारी में 65-65 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास किया। बेलगांव माल में 12 लाख रुपये की लागत से हुए विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज देश के 20 करोड़ लोगों को शुद्ध पेयजल मिल रहा है, जिसमें पालाचौरई गांव भी शामिल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के लंबे शासनकाल में स्वच्छ जल और स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी की गई, लेकिन अब जल जीवन मिशन के माध्यम से हर ग्रामीण को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।सांसद ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में छिंदवाड़ा जिले को सबसे अधिक उप स्वास्थ्य केंद्रों की स्वीकृति मिली है। इन केंद्रों में 42 प्रकार की जांचें निःशुल्क उपलब्ध होंगी, जिससे ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी और वे अपने गांव में ही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। सांसद बंटी विवेक साहू ने घोषणा की कि कोयलांचल क्षेत्र में जल्द ही नई कोयला खदानें खोली जाएंगी। उन्होंने हाल ही में केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात कर इस क्षेत्र की समस्याओं और बेरोजगारी की स्थिति से अवगत कराया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही नई खदानें शुरू की जाएंगी, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र में आर्थिक उन्नति होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88