मध्यवर्गीय एवं गरीब परिवारों को जीएसटी दरों में कमी से बड़ा लाभ : विष्णुदेव

सीधी जबलपुर दर्पण । मध्यवर्गीय एवं गरीब परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं कि उनकी दूरदर्शी नीतियों और जनहितैषी निर्णयों के कारण हाल ही में विभिन्न आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं पर जीएसटी दरों में कमी की गई है।उक्त आशय की जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव साहू ने कहा कि इस निर्णय से प्रत्यक्ष रूप से आमजन को आर्थिक राहत मिलेगी तथा महंगाई का बोझ कम होगा। खासकर वे परिवार जो प्रतिदिन की जरूरतों को पूरा करने में कठिनाई महसूस करते थे, अब उन्हें राहत प्राप्त होगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कदम उनके गरीब कल्याण, मध्यवर्ग की सुविधा और सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।भारत का प्रत्येक नागरिक प्रधानमंत्री को इस निर्णय हेतु धन्यवाद देते हैं और विश्वास व्यक्त करते हैं कि उनके नेतृत्व में देश लगातार प्रगति और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ता रहेगा। सांसद प्रतिनिधि श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कहा है कि भारत के कारखाने हो या खेत हर प्रयास 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प से प्रेरित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के भावी मार्ग की रूपरेखा प्रस्तुत की है जिसमें विकास के माध्यम से सशक्तिकरण और रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर तथा जवाबदेही के माध्यम से सुशासन शामिल है। प्रधानमंत्री ने जीएसटी दरो की नई नीतियों को लाकर भारत के विकसित राष्ट्र के निर्माण में भारत के नागरिकों को नया तोहफा दिया है जिसके लिए प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।



