मध्य प्रदेशसीधी दर्पण

न्याय के लिए दर दर भटक रही विधवा महिला,थाना प्रभारी रामपुर नैकिन को एसपी ने दिए कार्यवाही के निर्देश

सीधी जबलपुर दर्पण । जिले के थाना रामपुर नैकिन अन्तर्गत ग्राम कपुरी कोठार में अपने बच्चों के साथ रह रही अकेली विधवा महिला के साथ विगत दिनों कुछ लोगों द्वारा अमानवीय कृत्य किया गया था। जिसकी शिकायत पुलिस चौकी पिपरांव में किये जाने के बाद भी पीडि़ता को न्याय नहीं मिला तो वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को अपनी फरियाद सुनाई और पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात की। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी रामपुर नैकिन को विधवा महिला के साथ हुई घटना की विस्तार से जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मीडिया से चर्चा करते हुए पीडि़ता बेबा अर्चना मिश्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने विस्तार से मेरी बातों को सुना और थाना प्रभारी रामपुर नैकिन को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी काफी दिनों से मुझे गंदी नजर से देखता था और मुझको अश्लील गाली देता था। जबकि मैं उसको पहचानती तक नहीं थी और न हीं उनसे कोई वास्ता था। 17 मई को रात 8 बजे जब मैं मंदिर गई तो मुझे अश्लील गाली देने लगा। जब मैं विरोध की तो अपने साथी अनुरूद्ध मिश्र, बसंत द्विवेदी, सीताराम पाण्डेय, हनुमान प्रसाद मिश्र के साथ मिलकर मेरे साथ मारपीट की। जिसकी रिपोर्ट मेरे द्वारा पुलिस चौकी पिपरांव में दर्ज कराई गई जिस पर पुलिस ने सभी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। पीडि़ता ने बताया कि जब तक सभी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती तब तक मैं चुप नहीं बैठूंगी। भले ही मैं अकेली हूं और मेरे पास धन दौलत नहीं है फिर भी मैं अपनी इज्जत पर हाथ डालने बालों से कड़ा मुकाबला करने को तैयार हूं और जब तक तन में जान है तब तक पीछे नहीं हटूंगी और अपना हक लेकर रहूंगी।
आरोपी को सरंक्षण दे रहे मेरे जेठ -विधवा महिला के साथ छेड़छाड़ एवं मारपीट करने वाले आरोपी अनुरूद्ध मिश्र व अन्य को बचाने के लिए मेरा जेठ हनुमान प्रसाद मिश्र तरह-तरह का षणयंत्र रच रहा है और सत्ता पक्ष के स्थानीय नेताओं के चौखट में पहुंच कर अपने आरोपी पुत्र को बचाने में लगा है। महिला ने आरोप लगाया कि हनुमान प्रसाद मिश्र द्वारा पैतृक संपत्ति को हड़पने के चक्कर में मुझे गांव से भगाने के लिए पहले प्रताडि़त किया करते हुए बिजली, पानी बंद किया। जब उससे काम नहीं बना तो किराये के गुण्डो को हनुमान मंदिर बुलाकर मेरे साथ मारपीट कराई और उसके बाद स्वयं अपने पुत्र के साथ मेरे घर में घुसकर अपमानित किया। अश्लील गाली दी, मारपीट करने की कोशिश की और अब अपने और अपने पुत्र के कृत्यों में पर्दा डालने और पुलिस से बचने के लिए तरह-तरह का जतन कर रहा है।
इनका कहना है। महिला की शिकायत पर पुलिस द्वारा गंभीरता से जांच की जा रही है। मैं स्वयं स्थल में जाकर मुआयना कर फरियादिया से मिला और उसकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उक्त मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य पाये जायेगें उसके तहत आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88