जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कीड़े : पर्यावरण निगरानी के लिए एक छिपा हुआ रत्न

जबलपुर दर्पण। शासकीय होम साइंस कॉलेज में प्राणीशास्त्र विभाग में आज 05 दिवसीय अंतरमहाविद्यालयी कार्यशाला का शुभारंभ किया गया l यह आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नंदिता सरकार के निर्देशन एवं विभागाध्यक्ष एवं संयोजक डॉ. साधना केशरवानी के मार्गदर्शन पर हुआ l मुख्य वक्ता जेडएसआई के वैज्ञानिक डॉ. संजय डी पौनिकर ने मोथ प्रजाति के कलेक्शन, प्रिजर्वेशन एवं उनकी पहचान पर प्रकाश डाला, डॉ. पौनिकर ने बताया कि पारिस्थितिक संकेतक के रूप में पतंगे को विश्व स्तर पर स्थापित किया गया है । वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. संदीप कुशवाहा ने अपने वक्तव्य में कहा कि मानव आस्तित्व के लिए आवश्यक जैव-विविधता संरक्षण अत्यंत आवश्यक है l मंच सञ्चालन आयोजन सचिव श्रीमती रश्मी सिंग्रोरे, तकनीकि सहयोग डॉ. अर्जुन शुक्ला, पंजीयन कार्य डॉ. श्रद्धा खापरे एवं आभार प्रदर्शन डॉ. वर्षा जैन ने किया l कार्यक्रम में डॉ. नम्रता, डॉ. वर्षा, डॉ. नीतू, डॉ. तिलोत्तमा, अमृता, संध्या, चित्रा मरावी आदि उपस्थित रहे l कार्यक्रम में लगभग 150 छात्राओं ने अपनी सहभागिता दी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88