डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

विकसित भारत का अमृतकाल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल

डिंडोरी/बजाग दर्पण। भाजपा मंडल बजाग में मोदी सरकार की 11 साल सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष वर्तमान प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य आदरणीय नरेंद्र राजपूत, भाजपा जिला डिंडोरी के यशस्वी जिला अध्यक्ष आदरणीय चमरू सिंह नेताम, सह वक्ता भाजपा जिला मंत्री आदरणीय राजेंद्र दुबे, महिला मोर्चा वरिष्ठ भाजपा नेत्री महोदया ललिता धुर्वे द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामप्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के तेलीय चित्र पर तिलक वंदन और पुष्पार्पण कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। इसके पश्चात मुख्य वक्ता आदरणीय नरेंद्र राजपूत का स्वागत भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार यादव द्वारा तिलक वंदन कर किया गया। जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम का स्वागत सुशील कुमार यादव के द्वारा तिलक वंदन कर किया गया। सह वक्ता राजेंद दुबे का स्वागत भाजपा मंडल के महामंत्री कैलाश मरावी के द्वारा किया गया भाजपा के वरिष्ठ नेता आदरणीय शोभित मरावी का स्वागत मंडल के उपाध्यक्ष प्रमोद साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समस्त कार्यकर्ताओं मंडल के पदाधिकारी का स्वागत दिनेश सोनी द्वारा तिलक वंदन कर किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शोभित मरावी द्वारा मोदी सरकार के कार्यकाल से पहले की स्तिथि और अभी वर्तमान में चल रहे मोदी सरकार के गरीब कल्याण से लेकर समस्त योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। सभा को संबंधित करते हुए भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र दुबे ने कहा पिछले 11वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिजली, पानी, सड़क, अनाज और आवास जैसे मूलभूत सुविधाऐं तेजी से आम लोगों तक पहुंचाई गई। तथा ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए भारतीय सेना और विदेशनीति की प्रशंसा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता नरेन्द्र राजपूत ने भाजपा के रीति नीति के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व के चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। मोदी सरकार में चल रहे गरीब कल्याण योजनाओं जन धन योजना, कौशल विकास योजना, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया,प्रधानमंत्री सड़क योजना, पीएम सम्मान निधि योजना, लाड़ली बहना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, आयुष्मान भारत योजना उज्ज्वला योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना*, जैसे अनेक मूलभूत योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा की मोदी सरकार ने बिना किसी भेदभाव करे गांव के अंतिम छोर तक इन सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाया। मोदी सरकार के संकल्प के बारे विस्तृत जानकारी हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जो वादा करती है उसे पूरा करती है। महिला सशक्तिकरण के बारे में बात करते हुए कहा कि महिलाएं आज आर्थिक,सामाजिक हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रही है।मोदी सरकार का संकल्प सबका साथ सबका विश्वाश और सबका सहयोग के साथ आने वाले 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार करेंगे। अंत में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आदरणीय चमरू सिंह नेताम जी ने मोदी सरकार के विभिन्न योजनाओं के साथ साथ आने वाले आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति और विचारधारा से प्रेरित हो कर नए सदस्य द्वारा भाजपा का सदस्यता लिया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल बजाग के वरिष्ठ कार्यकता श्री कमलेश पटेरिया मंडला डिंडोरी के कॉपरेटिव बैंक के पूर्व चेयर मेन शोभित सिंह मरावी, नीरज, शंकर सिंह भदौरिया, मंडल महामंत्री कैलाश मरावी, व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक यशवन्त साहू,उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, भाजपा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल मानिकपुरी, सुभाष कुरचाम, मंडल मंत्री मोती सिंह धुर्वे,कार्यालय मंत्री दिगंबर पाठक, ओमप्रकाश साहू, नरेंद्र यादव, युवा मोर्चा जिला महामंत्री सौरभ सोनी, जिला मंत्री उत्तम साहू, सोशल मीडिया प्रभारी मनीष यादव, आकाश धुर्वे, यशवन्त साहू, मनोज सारथी, बोधन सिंह जीवन, कुलदीप नंदा, मंडल कार्यवाहक युवा मोर्चा दिनेश सोनी, मातृ शक्ति ललिता धुर्वे, मंडल उपाध्यक्ष दुर्गा नंदा, प्रतिमा सारथी, सुदामा सुरेश्वर, सुदामा लोरिया एवं अन्य देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश पटेरिया द्वारा किया गया। अंत में मातृ शक्ति वरिष्ठ भाजपा नेत्री ललिता धुर्वे द्वारा समस्त पदाधिकारी गण और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

';