सिहावल विधानसभा में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की बैठक संपन्न

संगठन सृजन अभियान से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत बनाया जायेगा :- रिपुन बोरा
सीधी जबलपुर दर्पण । संगठन सृजन अभियान के तहत् सिहावल विधानसभा अंतर्गत ब्लॉक सिहावल और बहरी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर पूर्व मंत्री असम शासन रिपुन बोरा के मुख्य आतिथ्य सीडब्लूसी सदस्य पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के विशिष्ट आतिथ्य जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमें राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी जी की इच्छा अनुसार नए सिरे से संगठन के गठन पर चर्चा की गई
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक रिपुन बोरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। कांग्रेस की रीति नीति और सिद्धांतों के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को ही संगठन में महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी जाएगी। संगठन कार्यकर्ताओं की राय अनुरूप चलेगा।संगठन या पार्टी कोई नेता पदाधिकारी या कार्यकर्ता कांग्रेस की रीति नीति के अनुरूप नहीं पाए गए तो उन्हें दरकिनार करने में पार्टी कोई समय जाया नहीं करेगी।
सीडब्ल्यूसी सदस्य पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि ऊर्जावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह मिलेगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सोच को साकार करते हुए नए सिरे से गठन किया जाएगा जिला अध्यक्षों के साथ सभी पदाधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन भी किया जाएगा। कार्यकर्ताओं की राय के अनुसार संगठन चलेगा।जमीनी मुद्दों पर जनता की राय ली जाएगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि जिले में 100 दिनों तक निरंतर संगठन सृजन अभियान जारी रहेगा बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक के संगठन में कसावट का दौर जारी है पार्टी के प्रति समर्पित और पार्टी की विचारधारा रीति नीति से प्रभावित कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्व दिया जाएगा।
इनकी रही विशेष उपस्थिति
बैठक में प्रमुख रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमान सिंह, जनपद अध्यक्ष कुसमी श्रीमती श्यामवती सिंह, जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश पाण्डेय दिनेश पाठक नरेंद्र सिंह भंवर महेन्द्र पाण्डेय बहरी ब्लॉक अध्यक्ष शारदा सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष परमजीत पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष सीधी विवेक सिंह दीपू, आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष तिलकराज सिंह, तेज़बहादुर सिंह , धर्मराज सिंह, गंगा शुक्ला, अरविंद द्विवेदी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहयोगी संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी विधानसभा के ब्लॉक मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं बीएलए साथी उपस्थित रहे।



