मंडल गाड़ासरई में आयोजित हुई चौंपाल, मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भाजपा के मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर जिले भर में चौपाल लगाकर लोगों को सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में पिछले दिनों मंडल गाड़ासराई में 11 साल बेमिसाल, विकसित भारत का अमृत काल, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल , संकल्प सेवा अन्तर्गत मंडल गाड़ासरई मे चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताया गया कि कार्यक्रम में गाड़ासरई मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश्वर साहू, जिला मंत्री राजेंद्र प्रसाद दुबे ने मोदी सरकार के 11 वर्षों के दौरान गरीबों के हित में किए गए जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रधान मंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, उज्जवला गैस, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, लाड़ली बहिना योजना, बिजली, पानी, चारों धाम तीर्थ यात्रा, निशुल्क राशन, विद्यार्थियों को मुफ्त किताबें, साईकिल, विदेशों में विद्या अध्ययन आदि के बारे में बताया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री राजेंद्र प्रसाद दुबे, मंडल अध्यक्ष राजेश्वर साहू, मंडल महामंत्री, संतोष मार्को, मंडल महामंत्री ज्योति ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष बबलू गौतम, मंडल उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय साहू, कार्यालय मंत्री घनश्याम साहू, शीतल सूरजे, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत सिसोदिया, मंडल उपाध्यक्ष जय कुमार साहू, सिया धुर्वे सहित आसपास के ग्रामीण जन मौजूद रहे।