खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

महात्मा गांधी के सपनों को प्रधानमंत्री मोदी कर रहे साकार : राजपूत

  • भाजपा मंडल शाहपुर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

डिंडौरी/शाहपुर। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर तथा जिला अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत के मार्गदर्शन में एवं मंडल अध्यक्ष सुशील राय के नेतृत्व में कार्यक्रम प्रभारी पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर ठाकुर व कीर्ति गुप्ता की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी मंडल शाहपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर छायाचित्र पर तिलक वंदन एवं पुष्पहार चढ़ाकर जयंती मनाई गई।इस अवसर पर बूढ़ी माई मंदिर प्रांगण साफ सफाई अभियान भी चलाया गया,कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सुशील राय ने कहा कि महात्मा गांधी जी सत्य अहिंसा के पुजारी थे, तथा स्वच्छता के पक्षधर भी थे’।जब भी अहिंसा की बात आती है, तो सबसे पहले ‘बापू’ का नाम आता है। महात्मा गांधी ने न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया को अहिंसा के मायने समझाए है। बताया कि अहिंसा एक व्यक्तिगत आदत है जिसका अर्थ है किसी भी परिस्थिति में खुद को या दूसरों को क्षति न पहुंचाई जाए।
आज गाँधी जी के सपनो को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार साकार कर रही है।

  • पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा।

कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष ने कहा कि आज महात्मा गांधी जी के साथ लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती है तथा लाल बहादुर शास्‍त्री वो नाम है जिसने पाकिस्‍तान को उसके घर में घुसकर मारा था। उनके ही कार्यकाल में भारतीय फौज ने पाकिस्‍तान को जंग का करारा जवाब दिया और लाहौर तक पर अपना झंडा लहराया था। इसके अलावा वो इतने नेक दिल इंसान भी थे, बाद में जीती हुई सारी भूमि पाकिस्‍तान को वापस कर दी थी। उन्‍होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया। जब देश को भीषण अकाल का सामना करना पड़ा पड़ा तब उनके कहने पर ही देश के लोगों ने एक दिन का उपवास रखना शुरू किया था। कार्यक्रम के उपरांत भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय कमल प्रसाद मिश्रा जी एवं स्वर्गीय रामेश्वर शर्मा जी को दो मिनट का मौन धारण कर श्रधांजलि अर्पित की गई ।इस दौरान राजकुमार साहू ,नारायण चौबे ,गणेश चौबे,जनपद सदस्य रामकिशोरी ठाकुर, शंकर लाल नामदेव, कामता वरकड़े ,आई टी टीम जिला संयोजक राजेन्द्र तंतवाय ,सरपंच भगत सांडिया ,लोकसिंह परस्ते,राकेश शर्मा , रमेश दुबे कमलेश साहू, राजू शर्मा ,गणेश चौबे ,राजकुमार ठाकुर ,नीरज रजक (लक्की) परसादी यादव आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88