विधायक दिनेश राय मुनमुन ने प्रतियोगी परीक्षाएं हेतु परीक्षा केंद्र आरंभ करने सदन मे रखी मांग

जबलपुर दर्पण। सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने प्रतियोगी परीक्षाएं हेतु परीक्षा केंद्र आरंभ करने सदन मे मांग रखी।जारी मध्यप्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के शून्यकाल मे विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी द्वारा सिवनी नगर मुख्यालय में स्थित पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में ऑन लाईन प्रतियोगी परीक्षाएँ आयोजित कराये जाने के लिए परीक्षा केन्द्र प्रारंभ कराये जाने हेतु अनुरोध किया गया है। विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने आगे कहा कि सिवनी जिले के छात्र- छात्राओं को ऑनलाईन परीक्षा के लिए सिवनी से दूरस्थ जिलों में जाना पड़ता है, जिससे इन्हें आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है साथ ही परीक्षार्थियों के परिजनों को भी परेशानियां होती हैं। सिवनी जिले से दूरस्थ महानगरों में परीक्षा केन्द्र तक पहुँचने के सुलभ साधन उपलब्ध नहीं हो पाने से समय पर परीक्षा केन्द्र भी नहीं पहुँच पाते हैं और प्रतियोगी परीक्षा से वंचित रह जाते हैं। श्री राय ने कहा कि विशेषकर



