विधानसभा के पाँच मंडल अध्यक्षों की घोषणा

सिवनी जबलपुर दर्पण । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा गत दिवस बहुप्रतिक्षित सिवनी विधानसभा के पाँच मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई दी। भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार, नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त किया और संगठनात्मक कार्य की कुशलता हेतु मार्गदर्शन एवं सहयोग की अपेक्षा जताई। प्रदेश नेतृत्व ने पिछले दिनों सिवनी विधानसभा के शेष पाँच मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। इनमें –
सिवनी नगर दक्षिण मंडल – अभिषेक दुबे (पुन: अध्यक्ष)
सिवनी नगर उत्तर मंडल – युवराज सिंह (निवर्तमान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष)
करकोटी मंडल – रामजी चंद्रवंशी (पुन: अध्यक्ष)
बंडोल मंडल – जयदीप सिंह ठाकुर (युवा कार्यकर्ता)



